हालही में सलमान खान के रेप्ड वुमन वाले बयान पर जमकर सियासत चल रही हैा कई बॉलीवुड हस्तियां इस बयान पर सलमान की बुराई करती नज़र आई तो कईयों ने खुलकर सलमान का समर्थन किया। पर कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने सलमान का नाम आते ही मुंह पर ताला जड़ लिया। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड की पिग्गी चोप्स यानी प्रियंका चोपड़ा। सलमान के विवादित बयान पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और ‘‘बेकार के मुद्दे’’ पर ध्यान देने के लिए मीडिया की भी आलोचना की।
दरअसल प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत के तौर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आयी थीं। जब उनसे इस मुद्दे पर रिएक्शन मांगे गए तो उनके चेहरे के हाव-भाव ही बदल गए। बजाए पूछे गए सवाल का जवाब देने के ये मोहतरमा मीडिया को नसीहत देती नज़र आईं। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले तो ये कहूंगी कि यह कोई मजाक नहीं है। लैंगिक समानता से जुड़े एक मंच पर बेकार टिप्पणियों के बारे में क्यों बात करें। और मैं
इस हंगामे को हवा नहीं देना चाहती और इसकी बजाए दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करना पसंद करूंगी।’’
प्रियंका ने जिस बेबाकी से इस सवाल का सामना किया और सवाल पूछने वालों को खामोश किया, वाकई प्रियंका के इस हौसले की दाद देनी होगी।