रणबीर कपूर का विवादास्पद बयान, संजय दत्त को बताया ‘फ्रॉड मैन’

0
रणबीर कपूर
फाइल फोटो

रणबीर कपूर आजकल संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए पूरे जी तोड़ तरीके से मेहनत कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा तो शूटिंग के दौरान की सामने आई तस्वीरों से लगाया जा सकता है। लेकिन रणबीर ने संजय दत्त को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए अपने इंटरव्यू में तमाशा स्टार ने संजय को ‘फ्रॉड’ बताया है।

इसे भी पढ़िए :  संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला के लिए कहा, 'अगर उसने एक्टिंग के बारे में सोचा तो मैं उसकी टांग तोड़ दूंगा'

 

रणबीर ने अपने इंटरव्यू में कहा- संजय दत्त की बायोपिक में दत्त अपनी जिंदगी के प्रति काफी ईमानदार हो गए हैं। वो अपनी गलतियों को स्वीकार करते है। हम गांधी की तरह के किरदार को स्क्रीन पर नहीं उतार रहे हैं। हम एक बहुत फ्रॉड शख्स को दिखा रहे हैं। वो ऐसा है जिसे कि प्यार और नफरत दोनों मिली। वो बहुत विवादास्पद है। उसके अंदर अपनी जिंदगी की सच्चाई ईमानदारी से फिल्म के जरिए आपको बताने की क्षमता है जो काफी बहादुरी वाली बात है।

इसे भी पढ़िए :  (वीडियो) अक्षय कुमार का ये बाथरूम डांस देखकर गारेन्टी है कि आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

Click here to read more>>
Source: Jansatta