ADHM: रिचा चढ्ढा बोली- फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से आतंकवाद खत्म होता है, तो कर दो बैन

0
रिचा चढ्ढा

करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर हो रहे विवाद पर बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद को गलत ठहराया है। रिचा ने कहा है कि एक फिल्म की रिलीज से अगर आतंकवाद खत्म हो जाता, तो हम बहुत सारी फिल्मों को पहले भी बैन कर सकते थे।

इसे भी पढ़िए :  बुरे फंसे फराह खान के पति, योगी को गुंडा कहने पर हुई FIR दर्ज तो मांगी माफी

रिचा ने आगे कहा, ‘अगर हम एक फिल्म की रिलीज से इतना घबराएंगे तो क्या हम ये कह रहे हैं कि हमें अपने सरकार में विश्वास नहीं? क्या हमारी सरकार इस मुद्दे को हैंडल करने के काबिल नहीं? अगर फिल्म बैन हो रही है तो इससे हमारी इकॉनमी को नुकसान है।’

इसे भी पढ़िए :  धर्मगुरू राम रहीम बनाएंगे सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म,सबूत मांगने वालों की होगी बोलती बंद

एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार इसके बाद ऋचा ने कहा, ‘क्या अगर हम फिल्मों पर सवाल उठाते हैं तो क्या हम अपनी सरकार पर भी सवाल उठाने की स्थिति में हैं, क्योंकि सरकार सक्षम है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उन्होंने एक साफ-साफ मैसेज देने के लिए कार्रवाई की है तो फिर फिल्म को निशाना क्यों बनाना।’

इसे भी पढ़िए :  देखिये नोटबंदी पर बॉलीवुड का मज़ेदार वीडियो