‘मैनें प्यार किया’ के गानों पर सलमान संग थिरकेंगी अनुष्का

0

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी नयी फिल्म ‘सुल्तान’ की अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ नब्बे के दशक के रोमांटिक गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर कपिल शर्मा के शो में डांस करते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय और सलमान को पछाड़कर शाहरूख बने सबसे अमीर हीरो, फोर्ब्स में खुलासा

‘सुल्तान’ के प्रोमोशन के लिए सलमान और अनुष्का शनिवार रात प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा के शो में बतौर विशेष अतिथि भाग लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने रचाई शादी!

दरअसल शो पर कपिल ने सलमान से उनकी सुपर हिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर डांस करने का अनुरोध किया था। कपिल की बात मानकर सलमान ने इसपर डांस भी किया।

इसे भी पढ़िए :  87 साल की हुईं लता दीदी, फिल्मी हस्तियों की बधाई का लगा ताता