पाकिस्तान में नहीं चलेगी शाहरुख की रईसी, पाक सेंसर बोर्ड ने लगाया बैन

0
'रईस'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ को बड़ा झटका लगा है। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने कहा है कि ‘रईस’ फिल्म में मुसलमानों का गलत तरीके से चित्रण किया गया है। शाहरुख के प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। रविवार को यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने वाली थी।

इसे भी पढ़िए :  दंगल हुई ऑनलाइन लीक, अबतक 83 हजार लोगों ने देखा

तीन दिन पहले ही पाकिस्तान सेंसर बोर्ड से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि ‘रईस’ को बैन किया जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड में सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी इस फैसले में शामिल थे। जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को देखने के बाद तीन दिन का समय लिया और अब इसे पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  बेटे अबराम के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse