सोशल मीडिया ने हमें सुस्त बना दिया है: ऐश्वर्या राय

0
ऐश्वर्या
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय राय बच्चन बॉलीवुड के उन कुछ सितारों में से एक हैं, जिन्होंने विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों से दूरी बना रखी है। ऐश्वर्या राय को लगता है कि लोगों की जिंदगी में सोशल मीडिया की घुसपैठ ने उन्हें सुस्त बना दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ रही हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियां

इंडिया टुडे सफाईगिरी अवार्ड समारोह में ऐश्वर्या राय ने कहा कि लोगों के पास एक दूसरे की तरफ देखने तक का समय नहीं है, क्योंकि वे ‘फोन का इस्तेमाल करने’ में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय कुमार के इस संदेश से आप भी होंगे प्रेरित

उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द बहाने बना लेते हैं। काम, रुटीन, जीवनशैली, सोशल मीडिया और इस पर चौबीसों घटें एवं सातों दिन रहने की जरूरत है। आज हमारे पास एक-दूसरे की तरफ देखने तक का समय नहीं है, क्योंकि हम अपने फोन पर इतना व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़िए :  शाहिद और सोनम को PETA ने बताया बॉलीवुड के हॉटेस्ट वेजीटेरियन

इसलिए कितने लोग अपने आसपास बुनियादी बातों पर नजर डालेंगे, मसलन अपना फोन एक मिनट के लिए छोड़कर फर्श पर पड़े कागज को उठाना और उसे कूड़ेदान में डालना।