जानिये अब क्या करेंगे ‘डॉक्टर गुलाटी’ के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर

0
सुनील ग्रोवर
File Photo

कपिल शर्मा के साथ झगड़े और ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने के बाद यह तो साफ़ हो गया था ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ का दिलचस्प किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर अब शो मे वापस नहीं आएंगे। सुनील अब एक स्टेज शो मे नज़र आएंगे जो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1अप्रैल को होगा।  इस शो की जानकारी सुनील ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने फेसबुक पर एर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ किकू शारदा नजर आ रहे हैं। शो का नाम डॉ मशहूर गुलाटीज कॉमेडी क्लीनिक है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा विवाद बना राजनीतिक अखाड़ा, देखिए किसने लिया कपिल का पक्ष और किसने कहा छोड़ दो मुंबई ? cobrapost news room live

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेलबोर्न की फ्लाइट से वापस आते हुए कपिल शर्मा ने सुनील के साथ बदतमीज़ी की थी। जिसके बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने सोनी चैनल पर लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आने से मना कर दिया। इतना ही नहीं सुनील के साथ चन्दन प्रभाकर , अली असगर और कीकू शरद ने भी शो को बॉय कॉट कर दिया जो की शो के अहम् किरदारों मे से थे।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ी मुसीबत, हो सकती है 3 साल की कैद