मुश्किल में फंसी सनी लियोन, सोशल ट्रेड फ्रॉड में पुलिस कर सकती है पूछताछ

0
सनी लियोन
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के 3700 करोड़ रुपए के ऑनलाइन घोटाले ने पूरे बॉलीवुड को भी हिलाकर रख दिया है। इस मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन भी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो इस मामले को लेकर यूपी एसटीएफ उनसे पूछताछ कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द लॉन्च करेंगी सनी लियोनी अपनी ऐप, EXCLUSIVE कंटेंट देखने के लिए कराना होगा प्री रिजिस्टरेशन

 

 

दरअसल, निवेशकों के मुताबिक एब्लेज कंपनी के निदेशक ने 29 नवंबर 2016 को सोशल ई-कॉमर्स कंपनी इंटमार्ट खोली थी, जिससे वह एब्लेज ब्रांड से सामान निवेशकों को बेच सके। कंपनी के शुभारंभ के मौके पर आरोपी अनुभव मित्तल ने सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा होटल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्या है कारण कि इस साल सलमान के घर नहीं विराजेंगे विघ्नहर्ता?

 

 

इसमें अनुभव मित्तल ने बॉलीवुड की अभिनेत्री अमीषा पटेल और सनी लियोन को भी बुलाया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अभिनेत्रियों के साथ कई वीडियो भी बनाई गई, लेकिन यह किसी को नहीं मालूम था कि यह वीडियो इंटमार्ट कंपनी के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के वीडियो से भी अनुभव ने प्रतिदिन कई करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के किरदार में जल्द ही दिख सकते है खिलाड़ी कुमार!

 

क्लिक कर अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse