फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ लिए ‘नासा’ में ट्रेनिंग ले रहे हैं सुशांत

0
susant singh
फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ लिए ‘नासा’ में ट्रेनिंग रहे हैं सुशांत (फ़ाइल फोटो)

भारत की पहली स्पेस एंडवेंचर वाली फिल्म” चंदा मामा दूर के” में सुशांत सिंह राजपूत व्यस्त हैं। दरअसल, नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के स्पेस कैंप में सुशांत स्पेस पर चलने की स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं। सुशांत की इस ट्रेनिंग के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो नासा में स्पेशल ट्रेनिंग लेते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में उनका पहनावा और स्पेशल किट वैसा ही है जैसा चंद्रमा पर जाने के वक्त अपनाया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  अपने जन्मदिन के मौके पर दबंग खान ने फैन्स को दिया रिटर्न गिफ्ट, जाने क्या है खास

यह फिल्म भारत की पहली स्पेस एंडवेंचर वाली फिल्म होगी जिसमें सुशांत लीड रोल में होंगे। इसके लिए सुशांत कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि उन्हें जीरो ग्रेविटी सीन और’ अंडर वॉटर डाइविंग सीन’ भी शूट करना हैं। फिल्म ”चंदा मामा दूर के” में आर.माधवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आएंगे। सुशांत की तरह नवाज़ भी एक अंतरिक्ष यात्री के किरदार में होंगे।वही आर.माधवन एक टेस्ट पायलट की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे। फिल्म ”चंदा मामा दूर के” का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज़ होगी।

इसे भी पढ़िए :  मशहूर अभिनेता ओमपुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Click here to read more>>
Source: Nayi Duniya