कलर्स टीवी पर बिग बॉस सीजन 10 ने शुरू होते धमका मचा दिया है जिसके साथ दर्शकों पर अपनी पकड़ बना रहा हैं। बिग बॉस के घर में इंडिया वाली कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा शुरुआत से खुद को अलग दिखाने के लिए कुछ नया-नया कारनामा करके दिखा रही है। पर इस बार तो उन्होनें हद ही कर दी एक टास्क जीतने के लिए सरेआम टॉयलेट कर दी।
पहले दिन से लड़ाई-झगड़ा करने में वो सबसे आगे हैं। लेकिन अब तो उन्होंने जो किया वो एक शर्मसार घटना बन गई है। आपको बता दें कि एक एपिसोड में वो सरेआम ऑन कैमरा टॉयलेट करती नजर आईं। ऐसा कर उन्होंने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि इंडिया वाले और सेलेब्रिटी कंटेंस्टेंट्स को चौंका दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी दूसरी साथी वीजे वाणी से अपनी पैंट भी धुलवाई। हाल ही में इंडिया वालों ने घर के कुछ नियम तोड़े थे जिसके बाद बिग बॉस ने सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को घर का मालिक बनाने के लिए एक अनोखा टास्क दिया।
नए टास्क के अंतर्गत 4 कंटेंस्टेंट्स (गौरव चोपड़ा, वीजे वाणी, नवीन प्रकाश और प्रियंका जग्गा) को घोड़े पर बैठकर टास्क खत्म होने तक लगातार पानी पीना था। वीजे वाणी और नवीन प्रकाश जल्द ही टास्क से बाहर हो गए।गौरव चोपड़ा और प्रियंका जग्गा दोनों ही जीत के करीब थे। इसी बीच प्रियंका खुद को रोक नहीं पाई और कपड़ों में ही टॉयलेट कर दिया। कुछ देर बार गौरव को टॉयलेट लगी तो उन्होंने टास्क छोड़ दिया और प्रियंका विजेता बन गईं।