फिल्म ‘द हंगरी’ का ट्रेलर रिलीज

0

नसीरुद्दीन शाह और टिस्का चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द हंगरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 के लिए पहले ही सिलेक्ट हो चुकी है। बता दें कि फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और टिस्का चोपड़ा के अलावा नीरज काबी, अर्जुन गुप्ता, सयानी गुप्ता, एंटोनियो अकील और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी शेक्सपियर के प्ले टाइटस एंड्रोनिकस पर आधारित है।  फिल्म में एक विधवा तुलसी जोशी की कहानी है। वो अपनी ही दूसरी शादी में अपने पहले बच्चे के खून का बदला लेती है। फिल्म ‘द हंगरी’ का निर्देशन बोरेंला चटर्जी ने किया है।


यहां देखिए फिल्म ‘द हंगरी’ का ट्रेलर

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए, क्यों किसी से दोस्ती नहीं करना चाहती कटरीना

Click here to read more>>
Source: News world India