ट्विंकल खन्ना पर भड़के सलमान के फैंस, कहा- कुछ बोलने से पहले ‘दो बार’ सोच लें

0
ट्विंकल खन्ना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने मुंहफट अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना का ये अंदाज़ उन पर ही भरी पड़ गया जब उन्होने सल्लू भाई को लेकर मज़ाक बनाया। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने लेटेस्ट कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने सलमान खान का मजाक बनाया इससे सलमान के फैन्स नाराज हो गए और ट्विंकल को ट्विटर पर ट्रोल करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  सैफ़-करीना के साथ छुट्टियां मनाने निकले तैमूर, देखें तस्वीरें

 

‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ की लेखिका ट्विंकल ने ‘साल के दस सबसे निराले विज्ञापन’ शीर्षक से आर्टिकल लिखा था जिसमें एक विज्ञापन में उन्होंने नाम लिए बिना सलमान खान के लिए मैट्रिमोनियल ऐड लिखा था और उसमें उन्होंने हिट एंड रन और काले हिरण मामलों का अप्रत्यक्ष रूप से मेंशन किया था। संपर्क के लिए दी जाने वाली ईमेल आईडी में उन्होंने सलमान की फिल्मों ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ का जिक्र किया था।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडियन एक्टर कीकू शारदा ने गुरमीत राम रहीम उड़ाया मजाक

हालांकि ये एड बेहद मज़ाकिया था लेकिन अपने सल्लू भाई पर मज़ाक भला उनके फैंस कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। आइए आपको पढ़ते हैं कुछ चुनिन्दा कमेंट्स जो सबसे शिष्ट थे:

इसे भी पढ़िए :  Bigg Boss 10: घर के सबसे भोले लड़के ने सरेआम दी भद्दी गालियां, देखिये वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse