…नहीं रहे मशहूर एक्टर विनोद खन्ना, यहां पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

0
विनोद खन्ना
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज(27 अप्रैल) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर  विनोद खन्ना ने दुनिया को अलविदा कर दिया। विनोद  खन्ना ने काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। कुछ समय पहले वायरल हुऐ एक तस्वीर ने सबको चौंका दिया था, जिसमें वो बेहद बीमार नजर आ रहे थे। विनोद खन्ना ऐक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे। गुरुदासपुर से सांसद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 
खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है। विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी गीतांजलि थीं, जिनसे 1985 में तलाक हो गया। बाद में उन्होंने उन्होंने कविता से शादी की। उनके तीन बेटे अक्षय खन्ना, राहुल खन्ना और साक्षी खन्ना हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम श्रद्धा खन्ना है। खन्ना ने अभिनय की शुरुआत 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। इसके साथ ही उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

इसे भी पढ़िए :  'रईस' और 'काबिल' के क्लैश पर रितिक ने दिया ये बयान...

 

विलेन के किरदारों से की थी शुरुआत
उनका जन्म 1946 में अविभाजित भारत के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना अपने वक्त से सबसे हैंसम अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नकारात्मक किरदारों से की। बाद में वह मुख्यधारा के हीरो बन गए। उन्होंने सुनील दत्त की 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ में विलेन का किरदार निभाया। शुरुआत के दिनों में वह सह अभिनेता या विलेन के रोल में ही नजर आए। ये फिल्में थीं-पूरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, आन मिलो सजन, मस्ताना, मेरा गांव मेरा देश, ऐलान आदि।

इसे भी पढ़िए :  जॉनसन एंड जॉनसन कम्पनी महिला को देगी 468 करोड़ का हर्जाना

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse