यमन में अमेरिका के हवाई हमलों में 28 आतंकवादी ढेर, शार्ली हेब्दो पर हमला करने वाले गुट के थे सारे आतं

0
यमन

दिल्ली: इस साल के सितंबर महीने के आखिर से ले कर अब तक यमन में गठबंधन सेना के हमले में कम से कम 28 आतंकवादी मारे गए है। यह हमला गठबंधन सेना का नेतृत्व कर रही अमेरिकी सेना ने किया है। अमेरिकी सेना के नौ अमेरिकी हवाई हमलों में 28 ‘आतंकवादी’ मारे गये हैं। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया कि 23 सितंबर से 13 दिसंबर के बीच ‘अल-कायदा इन अरब पेनिसुला (एक्यूएपी)’ के आंतकवादियों को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के 250 आतंकियों को मार गिराया

अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता मेजर जोश जैक्स ने एक बयान में बताया ‘एक्यूएपी एक विदेशी आतंकवादी संगठन है जिसका इतिहास अमेरिका और इसके सहयोगियों पर हमला करने का रहा है।’ उन्होंने बताया कि एक्यूएपी ने जो हमला किया है उन हमलों में 2009 में ‘क्रिसमस दिवस पर अमेरिका में एक व्यावसायिक विमान में एक बम विस्फोट करने का प्रयास और पेरिस में जनवरी 2015 में शार्ली हेब्दो कार्यालय में नरसंहार शामिल है।’
 

इसे भी पढ़िए :  सीरिया के गृह युद्ध में अब तक लगभग 3 लाख लोग मारे गए हैं: रिपोर्ट