इराक में 36 आतंकियों को एक साथ दी गई फांसी

0

इराकी प्रशासन ने रविवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के 36 आतंकवादियों को फांसी पर चढ़ा दिया। ये सभी 2014 के कैंप स्पीचर नरसंहार मामले में दोषी पाए गए थे। इस नरसंहार में वायुसेना के लगभग 1,700 कैडेट मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  इस खूबसूरत लड़की से बगदादी को लगता है डर, सिर पर रखा 7 करोड़ का इनाम

न्याय मंत्रालय ने कहा है, कैंप स्पीचर नरसंहार के लिए दोषी पाए जाने के बाद 36 कैदियों को नसरिया जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। उल्लेखनीय है कि आईएस के आतंकवादियों ने 12 जून, 2014 को इराकी सुरक्षा बलों पर अचानक हमला बोल दिया और देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  पाक में होने वाले सभी सम्मेलनों का बहिष्कार नहीं करेगा भारत

यह छावनी पहले अमेरिका का सैन्य ठिकाना था। नरसंहार को सुन्नी जिहादियों और उनके सहयोगी आतंकियों ने अंजाम दिया था। धीकार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्देल हसन दाउद ने बताया कि स्पीचर अपराध मामले में नासिरिया जेल में रविवार सुबह 36 दोषी आतंकियों को फांसी दे दी गई।

इसे भी पढ़िए :  ISIS के खुरासान मॅाड्यूल का खुलासा, देश में थी गृह युद्ध कराने की साजिश