हंदवाडा में सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, सेना ने दिए सबूत- पाक से आए से आतंकी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कर्नल राजीव सहारण ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास तीन एके 47 राइफल के साथ भारी संख्या में हथियार थे। आतंकियों के पास से बरामद नक्शों की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही उनके पास से बरामद दवाओं पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ मार्का भी मिला है।’

इसे भी पढ़िए :  बाबरी मस्जिद को अपने नियंत्रण में न लेकर राव सरकार ने घातक गलती की थी: चिदंबरम

उरी हमले के बाद की गई भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर कई बार सीज़फ़ायर का उल्लंघन कर चुका है। बुधवार रात को भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया। इससे पहले आतंकियों ने बीएसएफ के कैम्प पर हमला किया था जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  आज बराक ओबामा के कार्यकाल का आखिरी दिन, विदाई से पहले मोदी को किया धन्यवाद

हंदवाड़ा मुठभेड का वीडियो देखिए-

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse