पाकिस्तान में दरगाह पर धमाका, 30 की मौत, कई घायल

0
नोट

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत में स्थित एक दरगाह पर शनिवार(12 नवंबर) को हुए जबर्दस्‍त बम धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि घायलों में से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके के वक्त दरगाह में सूफी संगीत का प्रोग्राम ‘धमाल’ चल रहा था।

इसे भी पढ़िए :  'युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का साथ देगा चीन'

पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज चैनल के मुताबिक, बम धमाके में 70 लोग घायल हैं। उधर एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि इस हमले को 14 साल के एक आत्‍मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़िए :  मेक्सिको से लगी सीमा पर बनेगी दीवार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आदेश

आपको बता दें कि इससे पहले 25 अक्तूबर, 2016 को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पुलिस कॉलेज पर हुए हमले में 59 जवान मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला