6.54 करोड़ भारतीयों ने नहीं देखा स्कूल का मुंह

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। देश में पिछले दशक में 5 से 19 वर्ष आयु समूह के 6.54 करोड़ लोग कभी स्कूल ही नहीं गए, जबकि 4.49 करोड़ अन्य ने गत दशक में स्कूल छोड़ दिया।

2011 जनगणना के अनुसार पांच से 19 वर्ष आयु समूह में 38.01 करोड़ जनसंख्या है, जिनमें से 26.98 करोड़ (71 प्रतिशत) शैक्षिक संस्थान जा रहे हैं, 4.49 करोड़ (11.8 प्रतिशत) लोग पहले स्कूल गए हैं, जबकि 6.54 करोड़ (17.2 प्रतिशत) कभी स्कूल नहीं गए।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश से भारत लाया जाएगा गुलशन कुमार का हत्यारा, दाऊद का खास गुर्गा है अब्दुल रऊफ

जनसंख्या आकड़ों के अनुसार भारत में जनगणना 2011 में पांच से 19 वर्ष आयु समूह में 65.7 लाख दिव्यांग थे। दिव्यांग जनसंख्या में से 17.5 लाख (26.7 प्रतिशत) कभी किसी स्कूल नहीं गए, आठ लाख (12.1 प्रतिशत) ने पिछले दशक के दौरान स्कूल छोड़ दिया, जबकि 40.2 लाख लोग (61.2 प्रतिशत) शैक्षिक संस्थान जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर बेटा हुआ नहीं तो पति को है दूसरी शादी का अधिकार – भारत का अजब कानून

2011 में किसी भी शैक्षिक संस्थान नहीं जाने वाले दिव्यांग व्यक्तियों में उनका अनुपात सबसे अधिक था, जिनमें एक से अधिक विकलांगता थी (54.4 प्रतिशत), उसके बाद मानसिक बीमारी (50.3 प्रतिशत) और मंदबुद्धि (41.2 प्रतिशत), जबकि अन्य विकलांगता से पीड़ितों की संख्या सबसे कम (17.7 प्रतिशत) थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी महिला ने की सुषमा स्वराज की तारीफ