तुर्की में एक और धमाका, तीन की मौत, 10 घायल

0
तुर्की धमाका

दिल्ली: तुर्की में नए साल के जशन के दौरान हुए इस्तांबुल हमले की जांच अभी खत्म भी नहीं हुई है कि तुर्की के और शहर इज्मीर में हमला हुआ है।  इज्मीर के कोर्ट के पास हुए कार बम धमाके में दो हमलावर सहित एक सुरक्षा कर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से फोन पर धमकी, 15 अगस्त को दिल्ली-नोएडा में होंगे धमाके!

लोकल मीडिया के अनुसार हमलावरों की संख्या तीन थी। तीसरे हमलावर की तलाश की जा रही है।

इस्तांबुल के नाइट क्लब में हुए हमले के बाद इज्मीर में कई गिरफ़्तारियां हुई हैं। लेकिन अभी तक इस हमले के साथ इन गिरफ़्तारियों के किसी संबंध का पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़िए :  स्पेन के एक कैफे में विस्फोट, कम से कम 90 लोग घायल

इज़्मीर में गिरफ़्तार किए गए ज्यादातर उईग़र समुदाय के हैं जो चीन के शिनजियांग प्रांत से आए हैं।

 

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल का बड़ा हमला कहा, मोदी जी गुस्से में हैं, सरकार मुझे मरवा भी सकती है, देखें वीडियो