2 लाख में बिकता था एक बिचौलिया, कराता था आर्मी भर्ती पेपर लीक, पढ़ें-जब खुली पोल तो क्या हुआ?

0
आर्मी

महाराष्ट्र में आर्मी भर्ती परीक्षा का लीक पेपर का परीक्षा के पेपर से मिलान हो गया है, प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद सेना ने उत्तरी भारत के 6 सेंटर्स की परीक्षा रद्द कर दी। इन सेंटर्स पर पेपर लीक होने की खबर आने के बाद से घटना की जांच की जा रही थी।

ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र और पुणे से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र और गोवा के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ठाणे पुलिस ने 350 छात्रों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा, जिन्होंने लीक हुए पेपर को लिया था। अब इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  वायुसेना का हॉक जेट प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद ठाणे क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र और गोवा में छापेमारी की और पुणे, नागपुर, नासिक और गोवा में शनिवार रात को 350 स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया था। जिन केंद्रो पर परीक्षा रद्द की गई है कि उनमें- नागपुर, अहमदनगर, अहमदाबाद, गोवा, किरके, कैम्पटी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  सेना की तरह रक्षा मंत्री बोलते नहीं पराक्रम करते है: पीएम मोदी

ठाणे क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नीतिन ठाकरे ने कहा कि छात्रों को कथित तौर पर कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाने वालों द्वारा प्रश्न पत्र दिया गया था। गिरफ्त में आए अभ्यर्थियों को एक लॉज में लीक पेपर की आंसर शीट भरते हुए पाया गया। पुलिस को शक है कि इस अपराध में सेना के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक अभ्यर्थियों ने आरोपियों को लीक हुए पेपर के बदले 2 लाख रुपए दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  बॉर्डर पर दिखा रहस्यमयी बैलून

आपको बता दें कि आर्मी का सबसे बड़ा बेस महाराष्ट्र में नागपुर और पुणे में है। भारतीय सेना का आर्मी बेस भी गोवा में है। इसलिए पुलिस ने इन तीन जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी के लिए तकरीबन 10-15 टीम क्राइम ब्रांच ने बनाई थी।