आज मोदी पर जमकर बरसीं डिंपल, ‘PM हमेशा भेदभाव, हिंदू-मुस्लिम, कब्रिस्तान की बात क्यों करते हैं?’

0
डिंपल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जौनपुर के शाहगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीन साल से मन की बातें कर रहे हैं प्रधानमंत्रीजी लेकिन कब वह हमारी बहनों, माताओं की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर 400 रुपए की जगह 700 रुपए का हो गया, आपको पता चला क्या। डिंपल यादव ने कहा कि पीएम तीन साल से मन की बात कर रहे हैं लेकिन उनके मन की बात में भेदभाव, जाति धर्म, दिवाली, रमजान, श्मशान-कब्रिस्तान की बात है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बड़े भाई ने खोले कई चौंकाने वाले राज, खबर पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

डिंपल यावद ने पीएम मोदी के बिजली वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन पर बिजली को हिंदू-मुसलमान बनाने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर विपक्ष के सवालों का भी जवाब दिया। डिंपल ने कहा कि जो गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं वो रक्षाबंधन की बात न भूलें। डिंपल ने कहा कि बुआ जी एक बार फिर राखी लेकर खड़ी हैं। डिंपल ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन क्या हो गया इन्हें दर्द होने लगा।

इसे भी पढ़िए :  SP के कई नेता BJP में जाने की कर रहे हैं तैयारी!

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की खिसियाहट बढ़ गई है । उनकी भाषा बदल गई है।  केंद्रीय मंत्री मंच पर जहर उगल रहे हैं।  धर्म और जाति की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में हमारे कार्यकर्ता उत्साहित थे, इसे भाजपा ने बदसलूकी बता दिया।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध में 22 नंबर पर है।  डिंपल को देख कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और पेड़ पर चढ़ गए।  डिंपल ने उन्हें उतरने के लिए कहा।  यूपी 100 की व्यवस्‍था किसी भी भाजपा शासित राज्य में नहीं है।  अखिलेश भैया ने इसे कर दिखाया है।  केंद्रीय मंत्री जब बोलते हैं, जहर उगलते हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिंदुओ के देश में राम के जन्मस्थान पर मंदिर बनना चाहिए: मोहन भागवत

अगले स्लाइड में पढ़ें – मोदी के अच्छे दिनों पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने कैसे पीएम मोदी की खिंचाई की ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse