माओवादियों, कट्टरपंथियों और सांप्रदायिक ताकतों का समर्थन करती है कांग्रेस: एम वेंकैया नायडू

0

 

दिल्ली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस के खिलाफ बयान पर राहुल गांधी के कायम रहने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक फायदों के लिए गैरजरूरी विवादों को जन्म दे रही है तथा आतंकवादियों पर ‘नरम’ और राष्ट्रवादियों पर कड़ा रूख अपना रही है।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017: छठे चरण में 49 सीटों पर मतदान समाप्त, 60 फीसदी हुई वोटिंग

नायडू ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के ‘घृणात्मक एजेंडे’ से लड़ती रहेगी और यह भी कहा कि इस मुख्य विपक्षी दल को भाजपा अथवा आरएसएस पर अंगुली उठाने का कोई नैतिक आधार नहीं है क्योंकि वह इतने वर्षों तक खुद ‘विभाजनकारी और वोटबैंक’ की राजनीतिक करती आई है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के साथ जाएंगे सिद्धू, पार्टी का होगा विलय!

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस पर हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दिया गया हालिया बयान स्पष्ट तौर पर यह दर्शाता है कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के इरादे से अनावश्यक विवादों को जन्म दे रही है।’’ केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया और उसने सिर्फ ‘विभाजनकारी और तुष्टीकरण’ की राजनीति को अपनाया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की नीतियों से जल रहा है जम्मू कश्मीर : राहुल गांधी

नायडू ने कांग्रेस पर माओवादियों, कट्टरपंथियों और सांप्रदायिक ताकतों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘यह शुरूआत से ही अवसरवाद की राजनीति करने के लिए जानी जाती है।’