BREAKING NEWS: बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, देर रात लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

0
गायत्री प्रजापति

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गायत्री प्रजापति को लंबे समय से तलाश के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। गायत्री प्रजापति को देर रात लखनऊ के हजरतगंज इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति लंबे समय से पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेल रहे थे। करीब एक महीने से पुलिस उनकी तालश में जुटी थी। लेकिन उनका सुराग हाथ नहीं लग पा रहा था। आखिरकार पुलिस ने कल यानी 14 मार्च को उऩके दोनों बेटों को शिकंजे में लिया। जिसके बाद गायत्री के ठिकाने की कलई खुलती चली गई और आखिरकार पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर को मिल सकती है क्लीन चिट

आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और इनपर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है। इस शर्मनाक वारदात में छह लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी सहआरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वो फरार चल रहे थे। हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा लेकिन गायत्री ने फिर भी सरेंडर नहीं किया। आखिरकार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ही लिया।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष को सऊदी से फोन पर मिली धमकी,'अगर तुमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा तो मार दूंगा।'

क्या है पूरा मामला 

आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री और उनके सहयोगी अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास शर्मा, चंद्रपाल, रूपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376डी, 511, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में गायत्री के आवास पर गैंगरेप हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का आरोप