मणिपुर: गवर्नर का BJP को सरकार बनाने का न्योता, बुधवार को शपथ ग्रहण

0
नोंगथोमबम बिरेन सिंह
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनना तय लग रहा है। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने सरकार गठन के लिए नोंगथोमबम बिरेन सिंह को आमंत्रित किया है। केंद्रीय मंत्री और मणिपुर के लिए पर्यवेक्षक तय किए गए प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  अमरिंदर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी, सिद्धू के डिप्टी सीएम बनने पर सस्पेंस

राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात करने के लिए बिरेन सिंह के साथ प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल भी गए थे। जावड़ेकर के साथ गोयल को भी बीजेपी ने मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया था। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के विधायक और पार्टी का समर्थन करने वाले अन्य पार्टियों के विधायक भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के योगी का शपथ ग्रहण समारोह शुरू, अखिलेश भी पहुंचे, कुछ ही देर में पहुंचेगे मोदी

राज्यपाल से मुलाकात में बिरेन सिंह ने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। राजभवन से बाहर लौटने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘हमारी सरकार बनेगी। बिरेन जी ने अपना दावा पेश किया है और राज्यपाल से सरकार बनाने का आमंत्रण पत्र मिल गया है।’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता ने खोला राज, पीएम मोदी के कान में यह बोले थे मुलायम सिंह यादव
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse