CCS के साथ पीएम ने की मीटिंग, सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो सार्वजनिक करने पर विचार

0
CCS

सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ वीडियो रक्षा मंत्रालय को सौंपे हैं और बुधवार की मीटिंग में इस पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़िए :  बड़े और सख्त फैसले लेने से परहेज नहीं : पीएम मोदी

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी करने है या नहीं, इस पर भी सीसीएस मीटिंग में फैसला हो सकता है। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत और वीडियो रक्षा मंत्रालय को सौंप दिया है और इस पर अंतिम फैसला अब प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनेट को लेना है कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत सार्वजनिक किए जाएं या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  आपके जेब से जुड़ी खबर: कैश ट्रांजैक्शन ही नहीं अब बैलेंस चेक करने के भी कटेंग पैसे

सबूत मांगने वालों पर बरसे नायडू

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूतों को लेकर राजनीति करने वालों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं और ये नेता भी सबूत दिखाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  मोदी-शाह की मौजूदगी में रामनाथ कोविंद आज भरेंगे नामांकन, करीब 20 राज्यों सीएम भी होंगे उपस्थित