बकरीद के मद्देनजर कश्मीर में और सुरक्षा बलों की तैनाती करेगा केंद्र

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बकरीद के मद्देनजर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने तथा सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात करने की योजना बनाई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘चिंतित’’ केंद्र सरकार ने 12 सितंबर को ईद उल अजहा के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में जुलूस निकालने से बचने और लोगों को घर पर पर्व मनाने की सलाह देने सहित कुछ योजना तैयार की है।

इसे भी पढ़िए :  किसान आंदोलन: शिवराज के उपवास का जवाब सत्याग्रह से देंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपाय चाक चौबंद करने के लिए घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने की उम्मीद है। घाटी के संवेदनशील और चुनिंदा इलाके में भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 (गैरकानूनी जमावड़े) लागू रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  जनाज़ा दफनाने के लिए मस्जिद को पाक से लगानी पड़ी गुहार, "गोलीबारी बंद करो, हमें दफनानी है लाश"

सुरक्षा बलों द्वारा आतंकी बुरहान वानी को मार गिराने के बाद घाटी में हिंसा में 73 लोगों की जान जा चुकी है और शुक्रवार(9 सितंबर) को लगातार 63 वें दिन जन-जीवन बाधित रहा। अलगाववादियों ने बंद का आह्वान 16 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट के आदेश के बाद स्कॉर्पीन पनडुब्बी का और डाटा प्रकाशित नहीं करेगा ऑस्ट्रलियाई अखबार