चीन का अंतरिक्ष में एक और बड़ा कदम, दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में किया प्रवेश

0
चीनी अंतरिक्ष यात्री
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: चीन के सबसे लंबे मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान के तहत अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक मिल जाने के बाद दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने आज अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश कर गए। इन अंतरिक्ष यात्रियों को एक माह तक इस प्रयोगशाला में रहना है। यह अभियान चीन के लिए एक अन्य बड़ी उपलब्धि है।
बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर ने कहा कि सोमवार को प्रक्षेपित किया गया अंतरिक्षयान शेनझोउ 11 देर रात करीब एक बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक मिल गया और इसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियानगोंग 2 में प्रवेश किया। बीएसीसी ने बताया कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी से करीब 393 किलोमीटर उपर प्रयोगशाला से मिला।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने किया PM मोदी की तारीफ, लेकिन NSG और मसूद अजहर पर नहीं बदलेगा स्टैंड

सरकारी चाइना सेंट्रल टेलीविजन :सीसीटीवी: ने समारोह का सीधा प्रसारण किया।

शेनझोउ 11 में सवार दो अंतरिक्षयात्रियों जिंग हाइपेंग और चेन दोंग ने बाद में प्रयोगशाला में प्रवेश किया। ये वहां 30 दिन तक रहेंगे और विभिन्न प्रयोग करेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में कुल 33 दिन रहेंगे।
बीएसीसी के उप प्रमुख अभियंता सुन जुन ने सरकारी संवाद समिति शिंहुआ को बताया कि कक्षा संबंधी भविष्यवाणी और प्रयोगशाला से मिलने संबंधी स्वचालित गणना के लिए पहले के अभियानों की तुलना में बहुत अधिक सटीकता की आवश्यकता थी। अभियान के कमांडर जिन ने यान के प्रयोगशाला से मिलने के बाद तियानगोंग-2 का द्वार खोला और अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश किया। उनके बाद चेन ने प्रवेश किया।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को व्हाइट हाऊस में कदम नहीं रखने दें: हिलेरी क्लिंटन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse