पोलैंड में भारतीय छात्र की बेरहमी से पिटाई… बमुश्किल बची जान, सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

0
पोलैंड

पोलैंड के पोजनान सिटी  में एक भारतीय छात्र को नस्लीय हमले का सामना करना पड़ा है। उसके साथ ट्राम में मारपीट की गई। पहले खबर आयी की उसे बुरी तरह से पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय राजदूत से तुरंत रिपोर्ट मांगी थी। पीड़ित को बेहतर से बेहतर इलाज देने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  चीन के बाद अमेरिका ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, कहा...

जर्मनी में रहने वाले किसी अमित अग्निहोत्री  ने सुषमा को बताया कि पोलिश मीडिया में एक भारतीय स्टूडेंट को बुरी तरह पीटे जाने से मौत की खबर चल रही है।अमित, जर्मनी में आईटी एक्सपर्ट हैं।

सुषमा स्वराज ने शुक्रवार रात ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में भारतीय राजदूत से बात की और उनसे रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

 इस पर एम्बेसडर बिसारिया ने भी ट्वीट किया था, “शुरुआती जांच के मुताबिक स्टूडेंट पर बुधवार को पोजनान शहर की ट्राम में हमला हुआ था। भगवान का शुक्र है कि लड़के की जान बच गई। फिलहाल हम डिटेल जुटा रहे हैं।”

बता हें कि बीते दिनों  अमेरिका के इंडियाना में भारतीय मूल के एक सिख डॉक्टर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मार डालने की धमकी दी है। सामुदायिक नेताओं ने बताया कि इंडियाना स्थित मोनरो हॉस्पिटल में डॉक्टर अमनदीप सिंह को हाल में अज्ञात व्यक्ति ने उनके सेल फोन पर एक टैक्स्ट संदेश के माध्यम से जान से मार डालने की धमकी दी है।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा स्वराज अस्पताल से भी कर रही हैं मुश्किल में फंसे लोगों की मदद