हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, आय से अधिक संपत्ति मामला

0
वीरभद्र सिंह
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने आय से अधिक संपति मामले में हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह और आठ अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को सीबीआई की पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की चार्जशीट दाखिल की है।

 
न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, चार्जशीट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, जीवन बीमा निगम के एजेंट आनंद चौहान, उनके सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंदर सिंह घालटा, प्रेम राज, लावन कुमार रोच, वकामुल्लाह चंद्रशेखर और राम प्रकाश भाटिया के नाम दिये गए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस कार्रवाई से सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने आरोप पत्र यहां स्पेशल जज वीरेंद्र कुमार गोयल के सामने दाखिल किया, जिन्होंने मामले की सुनवाई के लिए शनिवार का दिन मुकर्रर किया, जिस दौरान जांच रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  'नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था को होगा 1.28 लाख करोड़ रुपये का नुकसान'

 

अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने आरोपों के समर्थन में 220 गवाहों का हवाला दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को वीरभद्र सिंह की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के एक मामले में अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आग्रह किया था। सीबीआई ने 23 सितंबर, 2016 को भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) एजेंट आनंद चौहान और एक सहयोगी चुन्नीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़िए :  सिसोदिया के खिलाफ जांच पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- PM मोदी की भी हो जांच

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse