चीन का अंतरिक्ष में एक और बड़ा कदम, दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में किया प्रवेश

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में देश के सभी लोगों का अभिवादन किया और शेनझोउ 11 और तियानगोंग 2 द्वारा बनाए गए अंतरिक्ष परिसर की स्थिति की समीक्षा की।

अंतरिक्ष प्रयोगशाला में प्रवेश से पहले अंतरिक्ष यात्रियों ने यान के कक्षीय डिब्बे में प्रवेश किया और अपने अंतरिक्षयान के अंदर पहने जाने वाले स्पेससूटों को उतारकर नीले रंग के जंपसूट पहने।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने पन्नीरसेल्वम, पढ़िए- कैंटीन वाले से लेकर सीएम तक का सफर...

तियानगोंग 2 को 15 सितंबर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। चीन ने वर्ष 2022 तक अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के प्रयासों के तहत अंतरिक्ष प्रयोगशाला को प्रक्षेपित किया था। इसके साथ ही चीन एक मात्र ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास ऐसी सुविधा सक्रिय अवस्था में होगी क्योंकि मौजूदा समय में सेवा मुहैया करा रहा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन वर्ष 2024 तक सेवानिवृत्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सीट को लेकर फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जूतम-पैजार,देखें वीडियो
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse