विमान हादसे में बाल बाल बचे कांग्रेस नेता शशि थरूर

0

बिहार के गया में एयरपोर्ट पर 127 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस विमान में कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर भी सवार थे। जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया का विमान AI 433 गया से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 8 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान से सभी यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। विमान में कुल 127 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य सवार थे।

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद के एक स्कूल में राष्ट्रगान पर है प्रतिबंध, मैनेजर का कहना है इस्लाम के खिलाफ है 'भारत भाग्य विधाता'

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर गया एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस विमान में थरूर के अलावा जापान, थाईलैंड और श्री लंका के यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद थरूर ने कहा कि भगवान विष्णु की कृपा से वो और बाकि यात्री सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद थरूर ट्रेन से ही दिल्ली के रवाना हो गए हैं। एयर इंडिया ने विमान में आई खराबी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  विपक्षी पार्टियां बुलन्दशहर कांड का राजनीतिक लाभ उठाने की फिराक में: अखिलेश यादव