राज्यसभा चुनावों में झारखंड के मुख्यमंत्री खरीद फरोख्त में शामिल: बाबू लाल मरांडी

0

दिल्ली
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में कुछ वीडियो और आडियो टेप जारी करते हुए यह आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रघुबर दास स्वयं 11 जून को राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में विधायकों की खरीदफरोख्त में शामिल थे। इसलिए उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गये पटेल युवकों के परिजनों से मिलेंगे केजरीवाल

बाबूलाल मरांडी ने आज यहां मीडिया के सामने मुख्यमंत्री रघुबर दास की बड़कागांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेन्द्र साव से बातचीत का कथित वीडियो और मुख्यमंत्री के एक सहयोगी और एक आईपीएस अधिकारी की योगेन्द्र साव से लगातार हुई बातचीत का आडियो टेप जारी किया है।
मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्वयं योगेन्द्र साव से बातचीत कर उनकी विधायक पत्नी निर्मला देवी का मत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में तोड़ने की कोशिश करते रहे।

इसे भी पढ़िए :  एटीएम व बैंको में फर्जीवाड़ा कर रहें दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मरांडी ने मुख्यमंत्री पर स्वयं विधायकों की खरीदफरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि इसके पुख्ता सबूत सामने आने के बाद अब उन्हें नैतिक आधार पर तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में बोले बीजेपी सांसद विनय कटियार, 'विकास, रोजगार, शिक्षा सब है लेकिन राम मंदिर के बिना सब बेकार'

राज्य में राज्यसभा के लिए हुए मतदान में 81 सदस्यीय निवार्चित विधानसभा में कुल मतदान 79 हुआ था और इसमें भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार चुनाव जीत गये थे। जबकि झामुमो के वसंत सोरेन चुनाव हार गये थे।