पाकिस्तानी महिला का मोदी के नाम इमोशनल संदेश, सुनकर चौंक जाएंगे आप

0
पाकिस्तान
बलूच महिला

पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में लगातार अत्याचार किए जा रहे है जिसकी वजह से लोगो में पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र के बाद अब वहां की एक महिला ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है। बलूचिस्तान की मुस्लिम महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया है।

बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया है। महिला ने कहा, ” श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कौने तक पहुंचाएं।’

बलूचिस्तान की महिला ने पीएम मोदी के लिए गुजराती भाषा में भी संदेश दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से दिए भाषण में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों का साथ देने की बात भी कही थी। मोदी के इस सपोर्ट पर बलूच के लोगों ने भी आभार व्यक्त किया था।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में हिंदू जज के हत्यारे को दी गई सज़ा-ए-मौत, प्रतिबंधित कट्टरपंथी समूह JMB को झटका

पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ बलूचिस्तान और पीओके में विरोध हो रहा है। हाल ही में पीओके के लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट से पाकिस्तान को लगा है बड़ा झटका, अब क्या करेगी पाक सेना?