देश में हाहाकार मचा है, दंगा कराने वाले देश चला रहे हैं: कांग्रेस

0
कांग्रेस नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कांग्रेस ने एक बार फिर नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश भर में नोटबंदी को लेकर हाहाकार मचा है। हर व्यक्ति परेशान है। यह अराजक स्थिति है। सच तो यही है कि दंगा कराने वाले ही देश चला रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  किसानों के मुद्दे पर केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा

गुलाम नबी शनिवार को यूपी के बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आजाद ने कहा कि प्रदेश में जात-पात की राजनीति चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा बेरोजगारों, किसानों का भला किया है। विकास की बात की है। सूबे में अगर अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। जिन प्रोजेक्ट का मोदी उद्घाटन कर रहे हैं, वह कांग्रेस की देन है। मोदी हमेशा झूठ की राजनीति करते हैं। वह न तो देश के बाहर से कालाधन ला पाये और न ही किसी के खाते में 15 लाख आए। नोटबंदी से कालाधन तो बाहर नहीं निकला, अलबत्ता लोग बैंकों की लाइन में लग गये।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने कश्मीर हिंसा को बताया गुजरात दंगों के समान, पीएम पर भी साधा निशाना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse