दिल्ली में iphone की सबसे बड़ी लूट, लुटेरों ने मिर्ची पाउडर को बनाया हथियार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

डीसीपी (साउथ) नुपुर प्रसाद ने बताया, ‘लुटेरों द्वारा इस्तेमाल किए गए तीनों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज देखने के दौरान ट्रक को वसंतकुंज के सेक्टर-ई, पॉकेट-2 में स्पॉट कर लिया गया। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से लुटेरों की पहचान हो पाई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला कि आईफोन सप्लायर के दो पूर्व कर्मचारी लूट के कुछ मिनट पहले उस इलाके में मौजूद थे। दोनों की पहचान मेहताब आलम और अरमान के तौर पर हुई। दोनों को हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वारदात में उनके साथ तीन अन्य लोग शामिल थे। उनके नाम भोला, प्रदीप और जितेंद्र हैं । आलम और अरमान की निशानदेही पर पुलिस ने भोला और प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी जितेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी जिस ईको कार से आए थे उसे भी बरामद कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस नए फीचर से अब वॉयसमेल भी करिए

वीडियो में देखिए – हाल ही में दिल्ली के मायापुली इलाके में कैसे लुटेरों ने लूटा इलैक्ट्रोनिक्स शोरूम, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

इसे भी पढ़िए :  जल्द ही राहुल बन सकते है काग्रेस के अध्यक्ष

वीडियो इंडिया टीवी के सौजन्य से

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse