आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवान ‘OROP’ के लिए करेंगे सामूहिक उपवास

0
वन-रैंक वन-पेंशन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: देश के अर्द्धसैनिक बल के रिटायर्ड जवान वन रैंक वन पेंशन जैसी कई मांगों को लेकर अब सामूहिक उपवास करने जा रहे हैं। यह उपवास वो 2 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे।  इनका कहना है कि सरकार जिस तरह से सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन यानि ओआरओपी दे रही है उसी तरह की सुविधा अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी दें।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व सैनिक राम किशन की आत्महत्या पर रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई, बैंक को ठहराया जिम्मेदार

इन रिटायर्ड जवानों का कहना है कि जब इनकी जिम्मेदारी सेना के बराबर है तो फिर इन्हें उन सुविधाओं के मामले में महफूज क्यों रखा जाए जो सेना को मिल रही है। इनका कहना है कि जब भी जरूरत होती है अर्द्धसैनिक बलों के जवान मौके पर होते हैं लेकिन जब बात सुविधा और सम्मान देने की होती है तो सरकार पीछे रहती है। ना तो उन्हें शहीद का सम्मान मिलता है और न ही पेंशन।

इसे भी पढ़िए :  दोबारा हिरासत में लिए गए राहुल गांधी को छोड़ा गया, केजरीवाल हिरासत में
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse