‘आप’ पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, आखिर क्यों ?

0
आप पार्टी

लगातार एक के बाद एक विवादों से जूढ रही आम आदमी पार्टी की मुसीबतों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। दिल्ली में आप पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तुगलकाबाद से आप पार्टी के विधायक सहीराम पहलवान पर एक युवक की पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने योगेश विधूड़ी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। योगेश ने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके भाई और करीबी सहयोगी ललित और सुभाष ने उसकी पिटाई की।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति बोले- कैंपस में हो असहमति और बहस की स्वतंत्रता, असहिष्णु लोगों के लिए देश में जगह नहीं

योगेश का आरोप है कि कि विधायक सहीराम और उनके भाई और करीबी सहयोगी ललित और सुभाष ने उसकी पिटाई की थी। योगेश का कहना है कि उन्होंने 3 महीने पहले टूटी गलियों को बनवाने के लिए सहीराम से कहा था। आरोप है कि इस संबंध में कोई काम नहीं होने पर फंड के बारे में पूछने पर सहीराम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नई पार्टी बनाएंगे योगेंद्र यादव, 31 जुलाई को करेंगे घोषणा

दिल्ली में आप पार्टी के विधायकों का विवादों से गहरा रिश्ता बनता जा रहा है। आपको बता दें कि कई आप पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह को भी दिल्ली पुलिस धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  जब महिला IAS अधिकारी पर आया विधायक का दिल.. पढ़िए कैसे किया प्यार का इज़हार

वीडियो में देखिए –  आप पार्टी के विधायक सहीराम पर मारपीट का आरोप लगाने वाले योगेश का पूरा बयान

वीडियो सौजन्य टीवी टुडे