पाक के खिलाफ आप ने निकाला मार्च, 7 विधायक अरेस्ट

0
आम आदमी पार्टी

दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर मार्च निकाल रहे आप के सात विधायकों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
ये लोग भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए लक्षित हमलों के बारे में पड़ोसी देश के ‘‘दुष्प्रचार’’ का विरोध कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  जानलेवा इश्क: जिसकी आंखो में गवारा नहीं थे आंसू, उसे मजबूरी देनी पड़ी मौत

इस मार्च का नेतृत्व आप की दिल्ली इकाई के समन्यवक दिलीप पांडे कर रहे थे।

पांडे ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जनधन योजना के तीन साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई