देखें दर्दनाक वीडियो- मरने से पहले प्रेमिका ने दी अपनी ही मौत की गवाही

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मरने से पहले एक लड़की से ऐसा वीडियो शूट किया जिसकी बिनाह पर पुलिस उसके कातिलों को पता लगाने में सफल रही। इस वीडियो में लड़की ने अपनी मौत से पहले ही अपने कातिलों का नाम उजागर किया था। जी हां मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है। जहां अपनी मर्जी से शादी पर अड़ी एक युवती की मौत हो गई। परिवार वाले लड़की की मर्जी से नाखुश थे और इस वजह से युवती को अपने ही परिवार से अपनी जान का खतरा था।

इसे भी पढ़िए :  नॉर्वे सरकार का सितम! 5 साल के मासूम को किया मां-बाप से अलग, मजबूर पिता ने भारत से मांगी मदद

लड़की के मरने के बाद उसके परिजनों ने मौत की वजह पेट दर्द बताई, लेकिन युवती के एक वीडियो ने ऑनर किलिंग के इस राज़ को बेपर्दा कर दिया।

दरअसल परिवार वाले जब युवती के मुंबई से वापस हाथरस लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ट्रेन में युवती ने टॉयलेट में छुपकर एक वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  'बेटी का सौदा कर डाला,दारू की एक बोतल के लिए'

वीडियो इंडिया टीवी के सौजन्य से

वीडियो में छुपा प्रेमिका का दर्द

युवती ने वीडियो में कहा, “मैं इमरान से प्यार करती हूं। उससे ही निकाह करना चाहती हूं, लेकिन मेरे माता-पिता, भाई और परिजन इसके लिए राजी नहीं हैं। वे मुझे मार देना चाहते हैं। मुझे इन सबसे खतरा है। अगर उसे कुछ होता है तो उसकी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे’’

प्रेमिका की मौत से उठा पर्दा

अब पुलिस ने वायरल हुई इस वीडियो के आधार पर युवती के मां-बाप और भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल ये सभी लोग फरार हैं। एएसपी ने बताया है कि एक कुरैशी परिवार ने मुम्बई से लाकर अपनी लड़की की हत्या की है। उन्होंने बताया है कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा इसके लिए उसके शव को कब्र से निकालने की परमीशन मांगी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  इस ख़बर को पढ़कर आपकी आंखें नम हो जाएंगी