हिंसा और तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे राजनाथ, करेंगे बॉर्डर पर सुरक्षा की समीक्षा

0
राजनाथ

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर के दौरे पर हैं। बीते रात बारामूला में हुए फिदायीन हमले के बाद बॉर्डर की स्थिति चिंताजनक है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनाथ सिंह  लद्दाख के सरहदी इलाके में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। लेह पहुंचने के बाद राजनाथ ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकवादियों और आतंकी हमलों का सामना करने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में नया संकट: आतंकी संगठन 'लश्कर-ए- तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन' ने हाथ मिलाया

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले राजनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सुरक्षा के हालातों के बारे में जानकारी ली थी। वहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में भारतीय सेना की तरफ से आतंकी कैंपों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बार राजनाथ पहली बार जम्मू-कश्मीर गए हैं। इससे पहले उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के संग कश्मीर का दौरा किया था।

इसे भी पढ़िए :  दलित उत्पीड़न मामले पर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा

आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में उत्पन्न अशांति के बाद से गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा है।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ सिंह ने पुलिस वाले को मारा थप्पड़, देखिए वीडियो