पाकिस्तान पर बोले राजनाथ-‘पहली गोली हम नहीं चलाएंगे, लेकिन मजबूर किया तो गोलियां गिनेंगे नहीं’

0
राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार से हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंधन के बारे में कहा है कि पहली गोली भारतीय सेना नहीं चलाएगी, लेकिन अगर हम पर हमला हुआ तो गोलियां गिनी नहीं जाएंगी। राजनाथ सिंह ने ये बयान उस वक्त दिया जब मंगलवार को महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती के मौके पर पाली (राजस्थान) के खारोक़़डा में महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण समारोह में पहुंचे थे।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ सिंह ने गोरखालैंड आंदोलन के नेताओं से मुलाकात कर आंदोलन वापस लेने कि मांग की

राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना को सरकार की तरफ से जवाब देने की पूरी छूट मिली हुई है और सेना अपनी तरफ से करारा जवाब दे भी रही है।

इतिहासकारों पर भी उठाए सवाल पूछा- अकबर ग्रेट तो महाराणा क्यों नहीं ?

इस कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के साथ न्याय नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि इतिहास में अकबर को अकबर द ग्रेट कहा गया, लेकिन इतिहासकारों को महाराणा प्रताप में ऐसी क्या कमी नजर आई कि उन्हें महान नहीं कहा गया। लगता है महाराणा प्रताप के साहस का सही मूल्यांकन नहीं किया गया। इतिहासकारों को एक बार फिर इस पर विचार करना चाहिए और महाराणा प्रताप को महाराणा प्रताप द ग्रेट कहा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  लंदन आतंकी हमले में 5 की मौत, 40 घायल

राजनाथ ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और महाराणा प्रताप की ल़़डाई में बहुत कुछ समानताएं हैं। इन दोनों समय पर समाज की मनोदशा एक जैसी ही थी। दोनों समय ही स्वाधीनता की लडाई थी। महाराणा ने स्वाधीनता को हमेशा सबसे ऊपर माना। उन्हें विरासत में गद्दी और सत्ता तो मिली, लेकिन यह फूलों का नहीं बल्कि कांटों भरा ताज था।

इसे भी पढ़िए :  शेख हसीना की मौजूदगी में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाक को सुनाया, पाक को आतंकवाद पसंद है