अपने बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए विशाल एनाकोंडा से भिड़ गई गाय, देखें वीडियो

0
मां

मां तो मां होती है फिर चाहे वो इंसान की हो या फिर किसी जानवर की। अपने बच्चे पर हमला होता देख किसी भी मां का खून खौल उठता है, क्योंकि उसे दुनिया में जितना अपना बच्चा प्यारा होता है उतना और कोई नहीं होता। ऐसा ही एक गाय ने साबित करके दिखाया है। यह गाय अपने बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए विशालकाय एनाकोंडा से जा भिड़ी। यह मामला ब्राजील का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसे अबतक कई लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक गाय एनाकोंड़ा द्वारा मारे गए अपने बच्चे को सेलाह रही है और तीन व्यक्तियों ने एनाकोंडा को एक रस्सी से बांधा हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों, देसी दुल्हन के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एनाकोंडा उन लोगों के चुंगल से निकलने के लिए काफी जोर लगा रहा है लेकिन वह जिस रस्सी से बंधा है वह काफी मजबूत दिखाई पड़ती है जिसके कारण वह निकल नहीं पा रहा। एनाकोंडा को काबू में करते-करते वह गाय और मृत बच्चे तक जा पहुंचता है। वह बच्चे को निगलने के लिए अपना मुंह खोलता है कि गाय उसपर हमला कर देती है। एनाकोंडा भी बदले में गाय को कांटता है। दोनों के बीच काफी देर तक युद्ध होता है। वहीं तीनों व्यक्ति मूक दर्शक बने दोनों की लड़ाई को देख रहे होते हैं और हंसते है लेकिन कोई भी दोनों कों अलग करने की कोशिश नहीं करता है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ने महिलाओं को दिया तोहफा, पीरियड के पहले दिन मिलेगी छुट्टी

इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, यह देखकर कि एक गाय इतना ऊंचा कूद सकती है। मैंने पहले कभी भी किसी गाय का ऐसा रिएक्शन नहीं देखा। गाय बहुत ही शक्तिशाली है, जो कि एनाकोंडा के साथ उसकी लड़ाई से पता चलता है। इस प्रकार के कई मामले देखने को मिलते है लेकिन दुख है कि गाय के बच्चे की जान चली गई।

इसे भी पढ़िए :  देखिए तुर्की के एक डॉक्टर ने ऐसा क्या किया कि जिससे मेडिकल जगत हो गया हैरान