जाकिर नाइक के आरोप बकवास, आरोप पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ: नायडू

0
जाकिर नाइक

 

दिल्ली:

विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को ‘‘पूरी तरह बकवास’’ करार देते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज उस पर धर्म की आड़ में आश्रय लेने के आरोप लगाए और आश्चर्य जताया कि क्या वह सभी भारतीय मुसलमानों का ‘‘मुखिया’’ है।

सू़चना और प्रसारण मंत्री ने यहां कहा, ‘‘क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है? वह क्या बकवास कर रहा है। उसे खुद पर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। मुसलमानों का उससे क्या लेना..देना है।’’ मुम्बई में कल चार पन्ने के खुले खत में नाइक ने सरकार से पूछा था कि ‘‘डॉ. टेरर’’ का तमगा हासिल करने के लिए वास्तव में उसने क्या किया है और अपने खिलाफ लगे आरोपों पर उसने जवाब’’ मांगा।

इसे भी पढ़िए :  इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक गैरकानूनी गतिविधियों में ‘लिप्त’: महाराष्ट्र पुलिस

नायडू ने इस्लामिक प्रचारक के आरोपों को ‘‘पूरी तरह बकवास’’ करार दिया जिसमें उसने कहा था कि ये हमले केवल उस पर नहीं बल्कि पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं।

इसे भी पढ़िए :  वाजपेयी सरकार ने जाकिर नाइक की कश्मीर यात्रा का आयोजन किया था: कांग्रेस

मंत्री ने कहा, ‘‘वह कुछ गलती करता है..और फिर सरकार कुछ कार्रवाई करना चाहती है और वह धर्म की आड़ लेना चाहता है।’’ नाइक के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यही तरीका है.. नयी तकनीक है। लोग अपराध करते हैं या गलतियां करते हैं और फिर वे धर्म या जाति, क्षेत्र या भाषा की आड़ लेने का प्रयास करते हैं ताकि वे अपनी गलतियों के लिए कुछ समर्थन हासिल कर सकें।’’ मुंबई के आईआरएफ द्वारा संचालित पीस टीवी का संस्थापक नाइक उस समय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के दायरे में आया जब बांग्लादेश के एक अखबार ने खबर दी कि ढाका में एक जुलाई 2016 को हुए आतंकवादी हमले का एक हमलावर उसके भाषणों से ‘‘प्रेरित’’ था।

इसे भी पढ़िए :  नोट में खोट: नए नोटों में गड़बड़ी की खुली पोल, जल्दबाजी में नोटों की छपाई से हो रहीं खूब गलतियां