जयललिता की भतीजी ने शशिकला के खिलाफ छेड़ी नई जंग, सियासी मंच से कहा-अपना हक लेकर रहूंगी

0
जयललिता

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की 69वीं जयंती पर उनकी विरासत को लेकर तेज होती जंग के बीच भतीजी दीपा ने आज एक नये सियासी मंच का ऐलान कर दिया। इस मौके पर दीपा ने एक झंडा भी पेश किया जिसपर जयललिता और एमजी रामचंद्रन की तस्वीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह ‘एमजीआर अम्मा दीपा फोरम’ का एक ध्वज मात्र है।

दीपा जयकुमार ने अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की घोषणा करते हुए कहा कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगी और आर के नगर विधानसभा सीट से खड़ी होंगी। इस सीट से जयललिता 2015 और 2016 में चुनी गयीं थी। उन्होंने कहा कि वह अपनी बुआ की 69वीं जयंती के अवसर पर अपनी राजनीतिक दल की घोषणा करने से खुश हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के मंत्री अहलूवालिया हुए बिहार सीएम के मुरीद, कहा: नीतीश असल सरदार

दीपा जयाकुमार ने कहा कि सरकार के पीछे गद्दारों का समूह काम कर रहा है। हम उस समूह को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार काम करेंगे। आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके महासचिव शशिकला को 4 सजा की सजा के ऐलान पर दीपा जयकुमार ने कहा था कि वो इसी लायक हैं। उन्होंने शशिकला पर सत्ता हथियाने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। दीपा ने आरोप लगाया था कि शशिकला ने अपने बेटे की शादी के लिए जयललिता पर दबाव बनाया।

इसे भी पढ़िए :  AIADMK ने शशिकला को पार्टी से किया बाहर, जनरल काउंसिल में हुआ फैसला

दीपा ने ओ पेन्नीरसेल्वम की तारीफ की और कहा था कि अम्मा की विरासत को अगर कोई आगे ले जा सकता है तो वो पेन्नीरसेल्वम है। दीपा ने उनका धन्यवाद दिया। माना जा रहा था कि दीपा पेन्नीरसेल्वम के साथ राजनीति की शुरूआत कर सकती है लेकिन पार्टी शशिकला के हाथों में चले जाने के बाद उन्होंने नया संघ बना लिया।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा के बाद बदलेगी सुबे की सियासत, AIADMK की मजबूरी होगी बीजेपी से नजदीकी