पलानीसामी बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, 30 मंत्रियों के साथ ली शपथ

0
पलानीस्वामी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए सीएम बनाए गए हैं। उनके साथ 30 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्यपाल ने पलानीस्वामी को 15 दिन के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने का वक्त दिया है।

इसे भी पढ़िए :  राजनीतिक घमासान के बीच राष्ट्रपति के पास पहुंची शशिकला, गवर्नर के पास पहुंचे पन्नीरसेल्वम, क्या होगा अंजाम ?

इससे पहले गुरुवार को पलानीस्वामी का सीएम पद के लिए नाम तय होने पर उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने 120 विधायकों के समर्थन की बात राज्यपाल को बताई। बता दें कि AIADMK की महासचिव शशिकला के जेल जाने और पनीरसेल्वम के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु में सियासी संकट चल रहा था। 5 फरवरी को शशिकला को अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुना गया था लेकिन ओ पनीरसेल्वम ने उनके खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा और एआईएडीएमके लिए हम एक हुए : पन्नीरसेल्वम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse