शशिकला को सौंपी गई AIADMK की कमान, बनाई गईं पार्टी महासचिव

0
शशिकला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वीके शशिकला को AIADMK की कमान सौंपी गई है और उन्हें पार्टी महासचिव चुन लिया गया है। यह फैसला गुरुवार को हुई जनरल काउंसिल बैठक में हुआ। जयललिता का उत्तराधिकारी चुनने के लिए यह मीटिंग हुई थी, जिसमें एकमत से यह फैसला लिया गया। जयललिता के निधन के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था। काउंसिल मीटिंग में कुल 14 प्रस्ताव पास किए गए। इसमें एक प्रस्ताव यह भी रहा कि जयललिता के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस बैठक में लोकसभा के डिप्टी स्पीकर एम थंबीदुरई, वरिष्ठ नेता एस रामचंद्रन, राज्य मंत्री, पार्टी एमएलए और सांसद शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में डेढ़ गुना बढ़ोतरी का ऐलान

 

 

इससे पहले बैठक में शोक प्रस्ताव पास कर जयललिता को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि बैठक से पहले ऐसा माना जा रहा था कि शशिकला को ओ पनीरसेल्वम से कड़ी चुनौती मिल सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और शशिकला को आम सहमति के साथ पार्टी की महासचिव चुन लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  ‘जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा है सुधार’

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse