रक्षा मंत्री पर्रिकर को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए: कांग्रेस

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पिछले महीने नियंत्रण रेखा के पार सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘बड़ा श्रेय’ देने की बात कहते हुए कांग्रेस के इन दावों को खारिज कर दिया कि संप्रग सरकार के शासनकाल में भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। इस पर बुधवार(12 अक्टूबर) को कांग्रेस ने पर्रिकर पर तीखे हमले किए।

इसे भी पढ़िए :  कास्त्रो के अंतिम संस्कार में प्रतिनिधि मण्डल के साथ जाएंगे राजनाथ सिंह

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री पर्रिकर पर मुद्दे का ‘खुल्लम-खुल्ला राजनीतिकरण’ करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ऐसे बयान के लिए पर्रिकर को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

मुंबई में दो अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि ‘कार्रवाई पर संदेह’ कर रहे लोगों समेत भारत के 127 करोड़ लोग और सेना इस अभियान के श्रेय की हकदार हैं, क्योंकि यह सशस्त्र बलों ने किया, न कि किसी राजनैतिक दल ने।

इसे भी पढ़िए :  इस एक्ट्रेस ने अर्नब को क्यों बोला 'ओह शट अप', आप भी पढ़िये वजह

साथ ही उन्होंने कहा कि फैसला करने और योजना बनाने के लिए इसका बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को जाता है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इस तरह के हमले पहले भी होने के संबंध में किए गए दावे गलत हैं, क्योंकि इस तरह की कार्रवाई स्थानीय स्तर पर सीमा कार्रवाई दल ने सरकार की जानकारी के बिना की।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : क्या खतरे में है अमरनाथ यात्रा ? खुफिया एजेंसिया अलर्ट

केजरीवाल पर साधा निशाना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse