गुजरात: ATS ने कच्छ में दो संदिग्ध पाक जासूसों को किया गिरफ्तार

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी का काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार(12 अक्टूबर) को पड़ोसी देश की सीमा से सटे कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में पकड़े गए 521 जेबकतरें, 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल: सीआईएसएफ

एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ‘‘एटीएस को कच्छ के खावडा गांव के दो निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का संदेह था और उन पर पिछले एक वर्ष से करीबी निगाह रखी जा रही थी। दोनों को आज एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।’’

इसे भी पढ़िए :  रामलीला के मंच से PM मोदी ने पाक को दी चेतावनी, कहा- आतंकवाद को पनाह देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

उन्होंने साथ ही कहा कि ‘‘हमें सूचना मिली है कि उनके घरों की तलाशी के दौरान एटीएस ने उनके पास से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।’’ भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच ये गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: सेना के जवान ने की खुदकुशी