मेघालय सेक्स रैकेट: अय्याशी का अड्डा था गृह मंत्री के बेटे का गेस्टहाउस! जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मेघालय सेक्स रैकेट में शिलॉन्ग के एसपी विवेक सैम ने कहा कि हमने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और फिलहाल 2 फरार हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए लोगों में एक गेस्ट हाउस का कर्मचारी भी है और हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजमेंट भी इसमें शामिल हैं या नहीं।

बाल अधिकार संरक्षण के मेघालय राज्य आयोग ने इस मामले में सिलसिलेवार शिकायतें दर्ज कराए हैं। आयोग की अध्यक्ष मीना खारखोंगगोर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जांच में कई अहम लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और कई और लड़कियां इस सेक्स रैकेट की पीड़ित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को मिला मनमोहन का साथ, जीएसटी बिल राज्यसभा में पास

वहीं गेस्ट हाउस मर्विलिन इन के मालिक रमबाई ने एेसे किसी सेक्स रैकेट की जानकारी होने से इनकार किया है। 4 दिनों पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, मेरे मैनेजर में बताया था कि पुलिस ने एक वेटर को पकड़ा है जो कथित तौर पर लड़की को यहां लाया था। वहीं उस वेटर के अलावा बाकी वेटर्स को उस लड़की के कमरे में होने की कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि इस कॉन्फ्रेंस के बाद से उनका कोई कॉमेंट नहीं आया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि लड़की को गेस्ट हाउस ममोनी प्रवीन नाम की औरत और उसके पति लेकर आए थे।

इसे भी पढ़िए :  BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दाऊद से की शाहरुख खान की तुलना

जनसत्ता के हवाले से खबर 

नीचे वीडियो में देखिए – एक हफ्ते पहले इस मामले में विधायक किटबोक डोरफांग की गिरफ्तारी

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: CRPF जवान की राजनाथ से गुजारिश- 'अगर थोड़ी भी शर्म है तो ना दें शहीदों का श्रद्धांजली'

ANI के सौजन्य से वीडियो

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse