अमित शाह से मिलने पहुंचे संभावित मंत्री

0

नई दिल्ली। मंगलवार को मोदी मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने जा रहा है। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं तो कुछ मंत्रियों का कद बढ़ाया जा सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है।

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 30  जून को प्रधानमंत्री ने बैठक भी बुलाई थी। दरअसल प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे,  इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल मंगलावर को किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। इस बार आने वाले राज्यों में चुनाव को देखकर कुछ चेहरे यूपी और पंजाब से शामिल किये जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पांच देशों के हैकर्स ने मिलकर किया था राहुल गांधी का ट्वीटर हैक, पढ़िए कहां-कहां से जुड़े हैं तार

नाम फाइनल होने से पहले सोमवार को शाह अपने घर पर संभावित मंत्रियों से मुलाकात भी कर रहे हैं। संभवित मंत्रियों में एसएस अहलूवालिया, अनुप्रिया पटेल और अनिल माधव दवे अमित शाह के घर पहुंचे। इसके अलावा, फगन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल, एमजे अकबर,  महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चौधरी भी शाह से मिलने पहुंचे।

अभी केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री को मिलाकर 64 मंत्री हैं। इसमें 27 कैबिनेट स्तर के, 12 स्वतंत्र प्रभार वाले और 25 राज्य मंत्री हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के मौजूदा फेरबदल में चार टॉप मंत्रियों गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के विभागों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री रहे सर्बानंद सोनोवाल के असम का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनके मंत्रालय में मंत्री पद खाली है।

इसे भी पढ़िए :  'चप्पलमार' सांसद ने दी संसद में सफाई, कहा 'मेरे साथ अन्याय हुआ', गुस्से की वजह भी बताई

ऐसा अनुमान है कि 75 साल से ज्यादा की आयु वाले मंत्रियों की विदाई की जा सकती है। हाल ही में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में हुए फेरबदल में 75 पार उम्र के दो मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी। हालांकि 75 साल से ज्यादा उम्र वालों को कैबिनेट में शामिल नहीं करने का पार्टी में कोई आधिकारिक या औपचारिक फार्मूला नहीं है, लेकिन सूत्रों की माने तो केंद्र में भी एमपी की तर्ज़ पर इसे अपनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना जारी की गई आप सरकार की अधिसूचनाएं अवैध : दिल्ली हाईकोर्ट

अगर ये पैमाना काम करता है तो मंत्रिपरिषद में शामिल नजमा हेपतुल्लाह और कलराज मिश्र जैसे वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी तय है। लेकिन इस बीच माना ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कलराज मिश्रा को मंत्रिपद से बेदखल नहीं करेंगे। मिश्रा का लाभ यूपी में पार्टी के लिए ब्राह्मण चेहरे के तौर लिया जा सकता है।